रॉक क्रिकेट क्लब ने उद्घाटन मैच जीता
रॉक क्रिकेट क्लब ने उद्घाटन मैच जीता
भास्कर न्यूज | उदयपुरवाटी
वार्ड 11 में सैनी क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रेमप्रकाश सैनी ने किया। शुभारंभ मैच में रॉक क्रिकेट क्लब की टीम ने आईसीसी इंद्रपुरा की टीम को 8 विकेट से हराया। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि प्रेमप्रकाश सैनी थे। इस मौके पर किशोरी लाल सैनी, सुरेंद्र तंवर, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, मुकेश तंवर आदि मौजूद थे।