भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से न्यू राजस्थान गर्ल्स कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश के विकास में राजीव गांधी का अहम रोल रहा है। देश में संचार क्रांति, डिजिटल क्रांति लाने में राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच थी।
बगड़ | रिद्धि-सिद्धि हनुमान मंदिर के पास किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव योगेंद्रसिंह कालीपहाड़ी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में दिनेश कटारिया, अमिर खान, श्याम सुंदर आलड़िया, लतीफ कुरैशी, राजेश सैनी, अजय कटारिया आदि ने राजीव गांधी के कालीमाता मंदिर के पास लाल चंद सैनी, सुनील बुंदेला, मुकुंदसा राजपुरोहित, मुकेश सैनी, श्याम पारीक, आदित्य चौहान, निहित सहल अादि ने राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। खेड़ी मोहल्ला स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास नवयुवक मंडल की ओर से हुए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सतीश सैनी, बलराज बिजारणिया, पूर्व पार्षद श्रीराम सैनी मौजूद थे। बख्तावरपुरा आईटी सेल उपाध्यक्ष नरेश कटेवा के आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ।
चिड़ावा. पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता।
उदयपुरवाटी मेंे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएचसी में मरीजों को फल बांटे
चिड़ावा | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुरानी तहसील रोड स्थित शिव मार्केट में पुष्पाजंलि कार्यक्रम हुआ। पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, समाजसेवी शीशराम हलवाई, पूर्व पार्षद फतेहचंद शर्मा, ओमप्रकाश ओला, चंद्रभानसिंह बिजारणिया, गुलझारीलाल नूनिया, एडवोकेट रमेश कटेवा, दरियासिंह, जगदीशप्रसाद, बलवानसिंह, राजेश, महेंद्र रणवा आदि ने श्रद्धांजलि दी। जामा मस्जिद के पास स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में नगरध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, महामंत्री प्रदीप दरोगा, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बसवाला, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका, पार्षद शिवलाल सैनी, कैप्टन शंकरलाल महरानिया, सुमित्रा सैनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेशदेवी यादव, युवक कांग्रेस के लोकेश सैनी, सेवादल कांग्रेस के रियाजुद्दीन राजू लीलगर आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।
सूरजगढ़ | पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश शर्मा, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर राव, ओमप्रकाश टेलर, नत्थू खां आदि ने श्रद्धांजलि दी।
खेतड़ी | ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रभुदयाल कुमावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रेम चंदेला, संयोजक शक्ति प्रोजेक्ट निकेश पारीक, ब्लॉक यूथ अध्यक्ष उम्मेदसिंह बुरका, जिला अध्यक्ष एसपीजी चुन्नीलाल चनेजा, महावीर प्रसाद तोगड़िया, श्रवणदत्त नारनौलिया, यूथ उपाध्यक्ष सज्जन कुमावत, अनुराग शेखावत, पार्षद ओमप्रकाश सैनी आदि मौजूद थे।
उदयपुरवाटी | कांग्रेस पार्टी कार्यालय में महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मीनू सैनी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विश्वेश्वरलाल सैनी, केडी सैनी, सूबेदार मेजर बनवारीलाल सूरपुरा, गणेश शास्त्री आदि मौजूद थे। कांग्रेस विचारधारा प्रकोष्ठ के राकेश जमालपुरिया के नेतृत्व में पूर्व चेयरमैन रामलाल सैनी, केके सैनी, मालाराम फौजी, भूराराम छापोली आदि ने सीएचसी पर फल वितरित किए तथा स्व. गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव गांधी युवा विकास संस्थान कोट की ओर से गांधी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता प्रेमप्रकाश सैनी, मोतीलाल सैनी, छीतरमल सैनी, महेश सैनी आदि मौजूद थे।
उदयपुरवाटी. श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेसी
खेतड़ी. पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।
बगड़. श्रद्धासुमन अर्पित करते कार्यकर्ता।