कस्बे के वार्ड दो में पापटवान क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीसीसी क्रिकेट टीम ने श्याम क्रिकेट टीम उदयपुरवाटी को हराकर जीत लिया। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी नरेंद्र तंवर काे तथा मैन आॅफ द सीरीज का इनाम इंद्राज ने जीता। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रेमप्रकाश सैनी ने कहा कि हारने वाली टीम के खिलाड़ी भी अगली बार जीतने का संकल्प लेकर जाएं। इस मौके पर एडवोकेट मोतीलाल सैनी, छीतरमल सैनी, जगदीश सैनी, रामसिंह सैनी, महेश सैनी, शिवराम सैनी आदि मौजूद थे।
बडागांव | गुढागौड़जी के गढ़ला कलां गांव में नवयुवक की ओर से आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में नंगली दीपसिंह की टीम विजेता व भोमिया की ढाणी की टीम उप विजेता रही। मुख्य अतिथि समाजसेवी रोहिताश बिजारणिया थे। अध्यक्षता बजरंग लाल महला ने की। विशिष्ट अतिथि छोटूराम ढाका व नरपत सिंह थे। बिजारणिया ने विजेता को 5100 रुपए व उपविजेता को 2100 रुपए व ट्राॅफी दी। इस अवसर पर संजय बांगड़वा, रामवतार, गौरव शर्मा, हेमंत सिंह मौजूद थे ।
खेल-समाचार
उदयपुरवाटी. प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान करते अतिथि।
मणकसास में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, मंडावरा की टीम ने 69 रन से जीता उद्घाटन मैच
मणकसास में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते कांग्रेस के प्रदेश महासचिव।
बाघोली | मणकसास में रविवार शाम बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजेंद्रसिंह इंद्रपुरा ने शॉट लगाकर किया। आयोजन समिति के आसिफ अली, जितेंद्रसिंह शेखावत, विक्रम गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मंडावरा व पौंख के बीच खेला गया। 69 रन से मंडावरा की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में 25 टीम भाग ले रही हैं। इस दौरान भगवाना राम राठी, सुल्तान राम वर्मा, बलबीर सिंह, जाफर अली, दीपेंद्र इंद्रपुरा, नाथूराम, हमीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।