पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • प्रभारी मंत्री ने कहा सरकार की मंशा है कि 2022 तक हर व्यक्ति को बुनियादी चीजें एवं खुद का घर हो

प्रभारी मंत्री ने कहा-सरकार की मंशा है कि 2022 तक हर व्यक्ति को बुनियादी चीजें एवं खुद का घर हो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ा गांव/झुंझुनूं | जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर गरीब और उपेक्षित तबके के व्यक्ति को वे सब सुविधाएं उपलब्ध हो। सरकार की मंशा है कि 2022 तक हर व्यक्ति को बुनियादी चीजें एवं स्वयं का मकान उपलब्ध हों। प्रभारी मंत्री सोमवार को झुंझुनूं की ग्राम पंचायत बुडाना एवं उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत छावसरी में न्याय आपके द्वार शिविर में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पात्र लोगों को डेढ़ लाख रुपए में मकान देगी। इससे सभी को अपना आवास उपलब्ध हो जाएगा। जिला कलेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले में हर व्यक्ति को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ मिले। इस दौरान एडीएम मुन्नीराम बागडिया, झुंझुनूं एसडीएम अलका विश्नोई, तहसीलदार दमयंती कंवर, सरपंच विजेन्द्र कुमार, विकास अधिकारी प्रेमबिहारी माथुर तथा उदयपुरवाटी एसडीएम शिवपाल जाट आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...