भास्कर न्यूज | उदयपुरवाटी /इंद्रपुरा
इंद्रपुरा में बुधवार शाम एक वृद्धा को सांड ने मारा, गुरुवार को सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस थाने में इस आशय का मर्ग दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंद्रपुरा निवासी कजोड़मल मेघवाल ने रिपोर्ट दी है कि उसकी मां सारली देवी (68 ) बुधवार शाम करीब 6.30 बजे घर के बाहर खड़ी थी।
इतने में एक सांड आया जिसने उसकी मां को सींगों में डाल कर उछाल दिया। वृद्धा को कई जगह चोटें आई। उसे उदयपुरवाटी सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सीकर रैफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सारली देवी ने गुरुवार सुबह 5.30 बजे दम तोड़ दिया।
पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। महिला भूमिहीन व गरीब परिवार से है। परिवार में उसके एक बेटा है। वह भी बीमार रहता है। बेटे की बहू मनरेगा में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही है। आय का अन्य कोई स्रोत नहीं है। राशन कार्ड भी सामान्य है।
शारली देवी