भास्कर न्यूज | बाघोली / चंवरा
पंचमुखी हनुमान मंदिर पलटूदास अखाड़ा मोरिंडा धाम तक गुरुवार को 2100 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। चंवरा के रघुनाथ मंदिर से सुबह 8 बजे बनवारीदास महाराज के सानिध्य में साईराम महाराज ने पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा को रवाना किया। डीजी पर नाचते-गाते श्रद्धालु कलश यात्रा के साथ चंवरा से चौफुल्या-किशोरपुरा होते हुए 8 किमी मोरिंडा धाम पंचमुखी बालाजी धाम पहुंची। चौफुल्या, किशोरपुरा मोड़, किशोरपुरा, भैरूं कालोनी आदि में मीन सेना के संयोजक सुरेश मीणा किशोरपुरा, सरपंच सुमन सैनी, मोहनलाल सहित कई लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। कथावाचक अलवर के नारायणपुरा धाम के महाराज साईंराम ने बताया कि भागवत कथा का समय सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। भागवत कथा का 24 मई को पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। 23 को पुलासर के सांवरमल सैनी एंड पार्टी के कलाकार भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे। इसी दिन गंगा दशहरा का मेला भरेगा। कलश यात्रा के शुभारंभ पर आयोजक गजराज सिंह, सांवरमल सैनी, राजेश सैनी, रामनिवास व छाजूराम, व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सैनी, पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी, मंहगाई रथ यात्रा के संयोजक केके सैनी उदयपुरवाटी, पूर्व प्रधान भगवानाराम सैनी , हनुमान गुर्जर आदि मौजूद थे।
भागवत कथा कल से
मंड्रेला | चंपावत शक्ति माता मंदिर में भागवत कथा का आयोजन 19 से 25 मई तक दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा। मंदिर के पुजारी भास्कर पारीक ने बताया कि कथावाचक बृजधाम वृंदावन के हेतराम पाठक महाराज होंगे। कथा से पूर्व शनिवार को सुबह नौ बजे 101 महिलाएं दौलत महल से चंपावत शक्ति माता मंदिर तक कलश यात्रा निकालेंगी। 26 मई को समापन पर हवन किया जाएगा।
धर्म-समाज
चंवरा से चौफुल्या-किशोरपुरा होती हुई पंचमुखी बालाजी धाम पहुंची यात्रा
बाघोली. चंवरा से पलटूदास अखाड़ा मोरिंडा बालाजी धाम तक कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
कथा कल्याणकारी और मोक्षदायिनी
जसरापुर. श्रीकृष्णनगर बड़ाऊ में कांकड़वाले बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान मे चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन कथावाचक श्रीजी लक्ष्मी देवी वृंदावन ने कहा कि कलयुग मे भगवन नाम जपना ही आधार है। इसके सुनने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बालकृष्ण की लीला, माखन चोरी, चीर हरण, गोवर्धन की कथाओं की व्याख्या की। राधाकृष्ण की सजीव झांकी सजाई। इस अवसर पर गिरवरसिंह यादव, सुवाराम यादव, फूलचंद जांगिड, नौरंगलाल यादव, गौमतीदेवी शर्मा, चुकी देवी, मणी देवी यादव, गुलाब देवी, रामप्रसाद यादव, हरलाल यादव आदि ग्रामवासी मौजूद थे।
सिद्धि आश्रम का स्थापना दिवस मनाया
बुगाला. सिद्धि आश्रम का स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया गया। रात को मंडावा के योगी मोहननाथ ने गीता के श्लोकों का वर्णन किया। उन्होंने भगवान की लीला को अपरंपार बताते हुए मनुष्य को सांसारिक मोह से दूर रहकर ईश्वर की शरण में रहने का संदेश दिया। महाराज छाजूनाथ, श्रीजीण जगदंबा बीत्तीसी विकास समिति कोटपूतली व कांवट के महेश शर्मा, शेरसिंह, चिरंजीलाल, रणधीर सिंह ने भी भजनों की प्रस्तु़ति दी। कवि सम्मेलन भी हुआ। सुबह पांच बजे महाआरती हुई। हवन में अनेक गणमान्य लोगों ने आहुतियां दी। दिनभर भंडारा चला। इस अवसर पर बलजीत नाथ, मुक्तानंद, मदन पुजारी, शीतलनाथ, नानगनाथ, सोमनाथ, सविता शर्मा, बनवारी लाल मारवाड़ी, रामेश्वर, सोमनाथ, शंकर नाथ आदि मौजूद थे।