आईआईटी रूड़की से अंतिम सेमेस्टर पास कर इंटर्नशिप की शुरुआत करने वाले होनहार इंजीनियर विपिन चेजारा ने शनिवार रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। घरवालों का कहना है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में था। उसके दोस्तों का कहना था कि विपिन हंसमुख और मस्त रहने वाला लड़का था।
जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड 5 में रहने वाले राजेश चेजारा का पुत्र विपिन चेजारा रूड़की से मैकेनिकल ब्रांच से इंजीनियरिंग कर रहा था। फाइनल के बाद जयपुर से इंटर्नशिप करने का फैसला किया था। रविवार को उसे जयपुर के लिए रवाना होना था। परिजनों ने उसका सामान पैक कर रखा था। शनिवार रात करीब 9 बजे उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। घरवालों ने थोड़ी देर बाद दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर से आवाज नहीं आई। पिता राजेश ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा बेटा फंदे पर झूला हुआ था। मोहल्ले वालों की मदद से उसे उतार कर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीआई रामेश्वर लाल बगड़िया ने मौके पर पहुंच कर शव मोर्चरी में रखवाया। चाचा श्रीकांत कुमावत ने रिपोर्ट दी कि विपिन पढ़ाई को लेकर अवसाद में था। इसलिए संभवत: उसने आत्महत्या कर ली। वह आईआईटी के दौरान अपने बैच का टॉपर था। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है।
दोस्त प्रतीक ने बताया-वाॅट्सएप पर बधाई दी, 22 को पार्टी े के लिए कहा था
विपिन के बचपन के साथी उदयपुरवाटी निवासी प्रतीक सैनी का शनिवार को बर्थ डे था। वह जयपुर रहता है। वहां बीटेक कर रहा है। भास्कर ने उससे संपर्क किया तो उसका कहना था कि वह खुद हैरान है, विपिन जैसा लड़का आत्महत्या नहीं कर सकता, बाकी भगवान जाने। प्रतीक ने बताया कि शनिवार को विपिन ने करीब 4 बजे प्रतीक को वॉट्स एप पर जन्म दिन की बधाई दी थी। रविवार को जयपुर आने की बात लिखी। विपिन ने जयपुर में पार्टी करने की चर्चा की थी। प्रतीक ने विपिन को बताया कि 22 को उसका अंतिम पेपर है, इस पर विपिन ने वॉट्स एप पर लिखा था कि 22 के बाद जयपुर में पार्टी करेंगे। आईआईटी के लिए प्रतीक व विपिन ने एक साल तक साथ-साथ तैयारी की थी। विपिन का पहले चांस में ही चयन हो गया था। एक साल पहले प्रतीक की कॉलेज का ट्यूर रूड़की आईआईटी विजिट पर गया था, उस समय दोनों दोस्त मिले थे। प्रतीक ने बताया कि विपिन होनहार व पढ़ाई के प्रति जज्बा रखने वाला युवक था।
एक आउटिंग के दौरान समुद्र के किनारे ली गई विपिन की तस्वीर। (फाइल फोटो)