पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • टीम इवेंट में झुंझुनूं के बालक बालिका दोनों विजेता, रेगू और डबल में बालिकाएं उपविजेता

टीम इवेंट में झुंझुनूं के बालक-बालिका दोनों विजेता, रेगू और डबल में बालिकाएं उपविजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

गुढ़ा रोड स्थित डिवाइन इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल में चल रही राज्य स्तरीय सब जूनियर सेपक तकरा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। बालक और बालिका वर्ग में यह प्रतियोगिता रेगू, डबल और टीम इवेंट में हुई। टीम इवेंट में झुंझुनूं की बालक और बालिका दोनों टीम विजेता रही। डबल इवेंट में झुंझुनूं की दोनों टीम उप विजेता रही। रेगू इवेंट में बालिका वर्ग की टीम उप विजेता रही। बालक वर्ग में टीम इवेंट में झुंझुनूं ने बीकानेर को 21-13 व 21-15 से हराकर खिताब जीता। डबल इवेंट में जोधपुर ने झुंझुनूं को 21-16 व 21-19 से हरा कर खिताब जीता। राज्य स्तरीय विजेता टीम का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से मान नगर स्थित योगी स्पोर्टस अकेडमी में शुरू होगा। समापन समारोह में विजेता टीमों का स्वागत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एएसपी नरेश कुमार मीणा थे। अध्यक्षता राजेंद्र मंडीवाल ने की। विशिष्ट अतिथि सुभाष योगी, राजेंद्र सिंह, राजेश ओला, मनीराम मंडीवाल, टीके सिंह, श्रवण सैनी, विकास शर्मा व सरपंच अर्जन थे। इस दौरान प्रधानाचार्य रीना जैसवाल, मोहित योगी, संगीता योगी व विवेक चौधरी मौजूद थे।

दोनाें वर्गों में यह रहे विजेता

बालक वर्ग : रेगू में जोधपुर विजेता और बाड़मेर उप विजेता, डबल इवेंट में जोधपुर विजेता व झुंझुनूं उपविजेता। टीम इवेंट में झुंझुनूं विजेता व बीकानेर उप विजेता की टीम उप विजेता रही।

बालिका वर्ग : रेगू में जोधपुर विजेता व झुंझुनूं उप विजेता, डबल में जोधपुर विजेता व झुंझुनूं उप विजेता और टीम इवेंट में झुंझुनूं विजेता और बीकानेर की टीम उप विजेता रही।

राज्यस्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता का समापन

झुंझुनूं. राज्यस्तरीय सेपक तकरा प्रतियोगिता की विजेता टीम अतिथियों के साथ।

वॉलीबॉल : चारण की ढाणी की टीम ने जीता उद्‌घाटन मैच

परसरामपुरा | चारण की ढाणी में जीण माता वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आप नेता विजेंद्रसिंह डोटासरा ने किया। डोटसरा ने कहा कि युवा बदलाव करने की ताकत रखते है। उद्‌घाटन मैच में चारण की ढाणी की टीम ने नाडा जोहड़ा टीम को हराया। अध्यक्षता नरसिंह लाल शर्मा ने की। पंच विनोद खरबास, पंच मूंगाराम निठारवाल व दिनेश जांगिड़ विशिष्ट अतिथि थे। आयोजक मंडल के ओमेंद्रसिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर सांवरमल महला, जयकरण निठारवाल, रामवतार रणवा, महावीरसिंह बिजारणिया, राजेश रणवा, मनीष चाहर, भीमाराम सैनी, मनोज सैनी, छोटूराम रणवा, बिरजूसिंह महला, सुमेर महला आदि मौजूद थे। संचालन माया और दीपिका ने किया। बिरजूसिंह बिजारणिया व दिलीप रणवा रैफरी थे।

उदयपुरवाटी में महात्मा फुले क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

उदयपुरवाटी | कस्बे के वार्ड सात स्थित कुवा गोपाल्या के निकट महात्मा ज्योतिबा फुले क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का उद्‌घाटन मैच बालाजी क्रिकेट टीम ने जीता। जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन समिति के संजय सैनी, श्रवण सैनी, अशोक सैनी आदि ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर मुकेश बागड़ी, सुभाष सैनी, समदर सैनी, रोहित सैनी, पार्षद अजय तसीड़ आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...