पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी के चार आरोपियों को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी | चोरी के अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा। सीआई रामेश्वरलाल बगड़िया ने बताया कि टोडपुरा में शराब दुकान तोड़कर शराब चुराने के आरोपी जोधपुरा निवासी सुनील मीणा, बांडिया नाला गुढ़ा बावनी निवासी विकास उर्फ विक्की मीणा व दलेलपुरा निवासी अमर सिंह उर्फ फणियां से चोरी की शराब बरामद करने के बाद न्यायालय में पेश किया। इसी प्रकार गोल्याणा से तार चोरी के आरोपी दलेलपुरा निवासी सुमेर मीणा उर्फ गीलिया से चोरी के तार बरामद करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

खबरें और भी हैं...