पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कार्यशाला में वक्ताआें ने कहा युवा पीढ़ी कर सकती है सत्ता परिवर्तन

कार्यशाला में वक्ताआें ने कहा-युवा पीढ़ी कर सकती है सत्ता परिवर्तन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी | युवा जाट महासभा के चौधरी महताब सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी में इतना जोश होता है कि वे आसानी से सत्ता परिवर्तन तक कर सकते हैं। वे जमात के निकट स्थित गणपति मैरिज गार्डन में युवाओं की कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पीसीसी के पूर्व सदस्य विनोद पूनिया, मंगलचंद सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विश्वेश्वरलाल सैनी आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में वोट के महत्व को समझते हुए युवाओं को प्रयास करना चाहिए कि काेई भी युवा वोट के अधिकार से वंचित नहीं रहे। इस मौके पर ओबीसी जिला उपाध्यक्ष मुकेश बागड़ी, मोहनलाल सैनी, राजेशकुमार, मुकेश मिटावा, ताराचंद, बंटी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...