पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पुलिस ने होटलों पर दबिश दी, तीन जोड़ाें को पकड़ा

पुलिस ने होटलों पर दबिश दी, तीन जोड़ाें को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी | स्टेट हाइवे पर स्थित होटलों में अवैध कारोबार के चलते पुलिस टीम ने शुक्रवार को कुछ होटलों पर दबिश दी। दो होटलों में तीन जोड़ों को पुलिस ने पकड़ा। बाद में सभी को हिदायत देकर वापस छोड़ दिया। पुलिस को शिकायत मिली थी कि स्टेट हाइवे पर स्थित होटलों में गैर कानूनी देह व्यापार हो रहा है। सीआई रामेश्वर लाल बगड़िया ने जयपुर रोड पर बागौरा स्थित शाकंभरी होटल में दबिश दी तो वहां दो जोड़े, जो पति-प|ी नहीं थे, कमरों में मिले। पूछताछ करने पर एक जोड़ा तो कजिन भाई-बहिन निकला। इसी प्रकार जमात के निकट स्थित होटल पलक में एक जोड़ा मिला। पुलिस ने होटल संचालकों तथा पकड़े गए युवक-युवतियों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...