उदयपुरवाटी | भाना की ढाणी में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक सांगरवा हाल टोडी माधोपुरा निवासी महिला ने रिपोर्ट दी है कि 15 अप्रैल को वह अपनी बहन के पास निर्वाणों की ढाणी जा रही थी। गोल्याणा स्टैंड के पास रिश्तेदार शंकरलाल बावरिया मिल गया। उसने पानी में नशीला पदार्थ मिला पिला दिया। उसे बाइक पर भानावाली ढाणी में खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।