पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मावता में बजरी के अवैध खनन को लेकर खूनी संघर्ष तलवार के वार से दो जने गंभीर घायल, जयपुर रैफर

मावता में बजरी के अवैध खनन को लेकर खूनी संघर्ष तलवार के वार से दो जने गंभीर घायल, जयपुर रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बाघोली/उदयपुरवाटी

मावता गांव की नाथाजीवाली ढाणी में बजरी के अवैध खनन को लेकर मंगलवार रात खूनी संघर्ष हो गया। इसमें तलवार के वार कर दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जयपुर रैफर किया गया। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस के मुताबिक नाथाजी वाली ढाणी के राकेश कुमार सिंह ने नीमकाथाना कपिल अस्पताल में पर्चा बयान दे मुकदमा करवाया है।

चोरू सिंह, श्रवण सिंह, कालू सिंह, सुमेर सिंह, राजू सिंह, सत्यवीर सिंह, अशोक, तीज कंवर, सुनीता कंवर, मुनेश कंवर, रोशन कंवर, पूर्ण सिंह, विक्रम सिंह, चावली कंवर व पांच दस अन्य के खिलाफ उदयपुरवाटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी मंगलवार रात 10:30 बजे उसकी सामलाती जमीन पर अवैध बजरी खनन कर रहे थे। रोकने पर लाठी, तलवार, बांकड़ी से वार किया तथा पिस्टल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने परिवादी राकेश व उसके भाई मंगल सिंह के साथ गंभीर मारपीट कर एलएनटी मशीन के आगे डाल दिया तथा जान से मारने का प्रयास किया। ग्रामीणों को देख कर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।

घायल राकेश व मंगल सिंह को पहले नीमकाथाना व बाद में जयपुर रैफर किया गया। उदयपुरवाटी एसआई राजेंद्र सिंह भाकर, पचलंगी चौकी इंचार्ज सकेंद्र सिंह, डीएसपी प्रभातीलाल, एएसपी नरेश मीणा आदि ने मौका देखा। दूसरी तरफ बुधवार शाम मावता निवासी कालू सिंह रावणा राजपूत ने रिपोर्ट दी है कि वह अपनी जमीन एलएनटी से समतल कर रहा था कि सूरजभान, मंगलसिंह, जगरूप सिंह, राकेश सिंह, लाली कंवर व तीन-चार अन्य ने उन पर धावा बोल मारपीट की।

नीमकाथाना में भर्ती घायल राकेश, जिसे जयपुर रैफर किया गया।

खबरें और भी हैं...