पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेतन संशोधन अधिनियम की प्रतियां जलाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनदयाल वाहिनी ने शाकंभरी गेट के पास राजस्थान मंत्री वेतन संशोधन विधेयक 2017 की प्रतियां जलाई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से बंगला नंबर 13 खाली कर 8 नंबर में शिफ्ट होने की मांग की। वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामनिवास सैनी ने कहा कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया था कि जिन पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास आबंटित कर रखा है उनको खाली करवाया जाए। सैनी ने आरोप लगाया है कि उक्त अधिनियम के चलते प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आवास के लिए निर्धारित बंगला नंबर आठ के बजाय 13 को अावास बना रखा है, जिससे की वह भविष्य में हमेशा के लिए इसी बंगले में रह सके। वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अधिनियम की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर पार्षद अजय तसीड़, दौलतराम सैनी, विक्की नायक, राेहिताश्व सैनी, महेश तंवर, सुशील सैनी, नारूराम आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...