पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • उदयपुरवाटी पालिका में सफाई कर्मचारियों के 48 पदों के लिए 468 आवेदन मिले

उदयपुरवाटी पालिका में सफाई कर्मचारियों के 48 पदों के लिए 468 आवेदन मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी | नगरपालिका उदयपुरवाटी में 28 सफाई कर्मचारियों को भर्ती किया जाना प्रस्तावित है। यहां 28 पदों के बदले 468 बेरोजगारों ने सफाई कर्मचारी के लिए आवेदन किए हैं। बेरोजगारी का आलम यह है कि आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों में सामान्य व ओबीसी वर्ग के युवाओं ने भी आवेदन किए हैं। जानकारी के अनुसार लंबे समय से इंतजार के बाद नगरपालिकाओं में सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के बाद से ही नगरपालिका में पूछताछ करने वालों की भीड़ शुरू हो गई। 15 मई को अंतिम दिनांक तक कुल 468 बेरोजगार युवाओं ने सफाई कर्मचारी के लिए अावेदन किया है। मजे की बात है कि ओबीसी व सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों ने भी दो साल तक किसी रजिस्टर्ड संस्थान में सफाई करने का अनुभव प्रमाण पत्र भी अपने आवेदन फार्म के साथ संलग्न किए हैं।

खबरें और भी हैं...