मनरेगा कार्मिकों के समर्थन में सरपंचों ने दिया ज्ञापन
उदयपुरवाटी | मनरेगा कार्मिकों को स्थाई नौकरी देने का समर्थन करते हुए उदयपुरवाटी क्षेत्र के कुछ सरपंचों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है। सरपंच फोरम संघ ने ज्ञापन दिया है कि करीब 10 वर्षों से नरेगा कर्मचारी अल्प वेतन पर कार्य कर रहे हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति एकदम खराब हो गई है। उन्होंने सभी मनरेगा कर्मचारियों को स्थाई नौकरी देने तथा सरकारी कर्मचारियों के अनुसार ही वेतन दिलवाने की मांग का समर्थन किया है। ज्ञापन देने वालों में सरपंच ओमप्रकाश टीटनवाड़, मनोहरलाल सैनी इंद्रपुरा, पूजा खटाना ककराना, सुमन सैनी किशोरपुरा, गायत्री कंवर बाघोली, अर्जुनलाल नांगल, ममता छापोली, गीतादेवी केड, बाबूलाल शर्मा आदि शामिल थे।