पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इको फ्रेंडली क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता के बांटे पुरस्कार

इको फ्रेंडली क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता के बांटे पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरा| नगर के एकमात्र इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी संस्थान एमडीबीएम हायर सेकंडरी स्कूल ने शाला स्तर पर इको फ्रेंडली प्रकृति थीम के ऊपर आधारित जीके क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई। जिसमें शाला के सभी छात्र.छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एमएल बड़कुर उपस्थित थे। कई बच्चों ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। इस अवसर पर डॉक्टर एमएल बड़कुर ने प्रकृति के चिकित्सा विज्ञान संबंधी पहलुओं पर प्रकाश डाला। सेमिनार में शाला के कई शिक्षकों ने पारिस्थितिक तंत्र की महत्ता व ग्लोबल वार्मिंग जैसे ज्वलंत मुद्दे के प्रति बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य विकास वर्मा ने पारिस्थितिक संतुलन की आवश्यकता, ऊर्जा की महत्ता, साथ ही प्रकृति को लेकर हमारी समझ जैसे मुद्दों पर अपनी बात रख।

खबरें और भी हैं...