काउंटर पर्ची बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं क्षेत्र के किसान।
भास्कर संवाददाता| उदयपुरा
कृषि उपज मंडी उदयपुरा में एक ही स्थान पर गेहूं और चना की चार सोसायटी के किसानों की तुलाई की एक काउंटर पर ही पर्ची बनाई जा रही है। स्थिति यह है कि एक ही काउंटर होने के कारण चार सेवा सहकारी संस्था विजनहाई, गायबयान, बोरास, उदयपुरा इन चारों के किसान एक ही स्थान पर पर्ची प्राप्त करने में भारी परेशान है।
एेसे में मंडी में लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं। लगभग डेढ़ से 2 घंटे में किसान को तोल पर्ची प्राप्त होती है तत्पश्चात फिर तुलाई के लिए पूरे दिन इस भरी धूप में किसानों को रहना पड़ता है। किसान रामसिंह दशरथ सिंह लोधी ने कहना है कि तुलाई के लिए पर्ची वितरित करने हेतु दो से 3 केंद्र बनाए जाएं जिससे किसानों को तुरंत तुलाई की पर्ची मिल सके और समय पर बहन अपना माल की तुलाई करवा सके।
15 से 20 दिन में पहुंच रही है राशि
उल्लेखनीय है कि किसानों द्वारा जो समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेची जा रही है उसके लिए राशि 15 से 20 दिन में प्राप्त हो रही है किसान अमित श्रीवास्तव लक्ष्मीनारायण धाकड़ ने बताया कि राशि को पहुंचने में काफी समय लग रहा है किसानों के पास उपज बेचने के अलावा अन्य कोई स्रोत नहीं है किसानों ने शीघ्र समर्थन मूल्य की राशि उनके खाते में पहुंचाने की मांग की है