उदयपुरा|उत्कृष्ट विद्यालय सभागृह में आज ब्लॉक स्तरीय समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में मात्र 15 समस्याएं आई। उनमें से अधिकांश समस्याएं वेतन विसंगति एरियर और अर्जित अवकाश को लेकर थी। विकास खंड स्तरीय समस्या निवारण शिविर में सहायक संचालक के एल गोड़ ,बीआरसी एसके उपाध्याय, प्राचार्य राजेश कौरव, हरिहर राजोरिया सहित शिक्षकगण उपस्थित थे। जहां सूर्य प्रकाश मिश्रा द्वारा पदोन्नति के बावजूद भी वेतन वृद्धि नहीं दिए जाने की शिकायत की। वही वंदना मिश्रा द्वारा ग्रीन कार्ड का लाभ नई मिलने पर आपत्ति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त संतोष शर्मा ओंकार सिंह राजपूत बालमुकुंद तिनगुरिया आदि ने अर्जित अवकाश की सर्विस बुक में एंट्री नहीं होने और अर्जित अवकाश का नकदीकरण की शिकायत की। ब्लॉक स्तरीय इस आयोजन में मात्र 15 शिकायत पहुंची। जबकि 8 संकुलों में लगभग 700 से 800 शिक्षक पदस्थ हैं। परंतु समस्या निवारण शिविर में मात्र 3 संकुलों की शिकायतें प्राप्त हुई इन में उत्कृष्ट विद्यालय उदयपुरा की छह कन्या शाला, उदयपुरा की 6और नूर नगर संकुल की तीन शिकायत प्राप्त हुई। उल्लेखनीय है कि उदयपुरा ब्लाक के अंतर्गत 8 संकुल हैं इनमें से 3 संकुलों के शिक्षकों की तो समस्याएं हैं इन्होंने इसके लिए आवेदन दिया परंतु 5 संकुल ऐसे हैं इनकी समस्या को लेकर शिक्षक उपस्थित नहीं हुए।