- Hindi News
- National
- बारदाना से भरे ट्रक में लगी आग, दो घंटे बंद रहा मार्ग, दो दमकलों ने पाया काबू
बारदाना से भरे ट्रक में लगी आग, दो घंटे बंद रहा मार्ग, दो दमकलों ने पाया काबू
सिलवानी, जैथारी| पुराना बारदाना भरकर प्रतापगढ़ गांव जा रहे एक ट्रक में आग लगने से करीब 5 लाख रुपए का बारदाना जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची उदयपुरा व सिलवानी की दमकल ने आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से पुराना बारदाना भरकर प्रतापगढ़ गांव ले जाया जा रहा था। 10 पहिया ट्रक चंदन पिपरिया गांव के पास आग की चपेट में आ गया और देखते ही देखते ट्रक जलने लगा। ग्रामीणों द्वारा दमकल भेजने के लिए सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सिलवानी और उदयपुरा नप की दमकल मौके पर पहुंचीं तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को जब तक काबू में किया गया, तब तक ट्रक तथा उसमें भरा पुराना बारदाना जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब 5 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। ट्रक में आग लगते ही चंदन पिपरिया गांव में अफरा-तफरी मच गई। जेसीबी की मदद से ट्रक की बॉडी को तोड़ा गया तथा बारदाना को फैलाया गया, ताकि आग पर काबू पाया जा सके। सड़क के बीचों बीच हादसा होने से चंदन पिपरिया से उदयपुरा मार्ग करीब 2 घंटे बंद रहा।