पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को किया सम्मानित

70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरा| उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में कैरियर काउंसलिंग के तहत 70 प्रतिशत से अधिक अंक आने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। उत्कृष्ट विद्यालय में अध्यापन करने वाले 7 छात्र लैपटॉप विनर रहे। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लैपटॉप विजेता छात्र छात्राओं में कुमारी अपेक्षा पाराशर, आदित्य रघुवंशी, सुरजीत रघुवंशी, कीर्ति लोधी, सौरव साहू, नीतेश अहिरवार, नीरज अहिरवार को काउंसलिंग के दौरान सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि ब्लाक के अंतर्गत 30 छात्र लैपटॉप विजेता बने। जिनमें सर्वाधिक उत्कृष्ट विद्यालय उदयपुरा के 7 छात्र और शासकीय कन्या उमावि उदयपुरा के 6 छात्र हैं। कार्यक्रम में राजेश कौरव, हरिहर राजोरिया, प्राचार्य एसपी मिश्रा, नरहरि तिवारी, प्रकाश राय, केके मेहरा, महेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...