पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शासन की सद‌्बुद्धि के लिए रोजगार सहायकों ने की सत्यनारायण कथा

शासन की सद‌्बुद्धि के लिए रोजगार सहायकों ने की सत्यनारायण कथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरा| रोजगार सहायक संगठन के आव्हान पर सोमवार को ब्लाक के समस्त 68 पंचायतों के पंचायत सचिव छठवें दिन भी हड़ताल पर रहे। सोमवार को उन्होंने शासन की सद्बुद्धि के लिए सत्यनारायण की कथा की। सभी ने व्रत रखकर शासन की सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि रोजगार सहायक प्रतिदिन किसी न किसी प्रकार से शासन का ध्यान आकर्षित करा रहे हैं। लेकिन सरकार इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। रोजगार सहायक विगत 15 तारीख से हड़ताल पर बैठे हैं और उनकी 1 सूत्रीय मांग है कि अन्य कर्मचारियों की भांति उन्हें भी नियमित कर नियमित वेतनमान दिया जाए। रोजगार सहायकों की कलमबंद हड़ताल से शासन की कई योजनाओं को पलीता लग रहा है। चुनावी समय नजदीक होने के बावजूद भी शासन का इनकी ओर ध्यान नहीं है। इस दौरान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम कुमार धाकड़, खुमान सिंह, जीवन शर्मा, भूपेंद्र धाकड़, केपीआर राजपूत, घनश्याम व्यास, सुनील रघुवंशी, अशोक रघुवंशी, विनोद गौरव, रामबाबू अहिरवार, रमन बामने मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...