पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यक्रम... राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम... राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरा|सेवादल कांग्रेस के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस अवसर पर बोलते हुए सेवादल के जिला अध्यक्ष मनोज चक्रधर ने कहा कि आज राजीव गांधी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हीं के सिद्धांतों का अनुशरण कर आगे बढ़ रही है और कई राज्यों में उसे सफलता भी प्राप्त हो रही है। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम 3 बजे तक चला। इस मौके पर मनोज चक्रधर, बृजकिशोर शर्मा, संतोष लोधी, सुनील राय, महेन्द्र सिंह रघुवंशी, संजय सिंह सिसोदिया, देवेंद्र चौबे, दिलीप लोधी, ब्रजेश बसेंडिया, राजू रघुवंशी, शेख बजीर, प्रदीप बड़कुर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, रंजीत रघुवंशी, प्रज्वलन सिंह राजपूत, प्रेमनारायण राय, मनोज कौरव, कमल विश्नोई, अमित सिसोदिया, बंटी रघुवंशी, योगेंद्र रघुवंशी, आकाश कौरव, अवधेश कौरव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...