पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति की लंबी अायु के लिए महिलाओं ने रेशम के धागे से वट के 108 फेरे लगाए

पति की लंबी अायु के लिए महिलाओं ने रेशम के धागे से वट के 108 फेरे लगाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरा| वट सावित्री अमावस्या पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने नर्मदा के बोरास घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का बोरास घाट पहुंचना शुरू हो गया था। वहीं महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखकर वटवृक्ष की सामूहिक रूप से पूजन.अर्चन की। वट सावित्री अमावस्या पर सावित्री ने अपने पति सत्यवान को पाने के लिए यमराज से वर प्राप्त किया था। जिसके चलते महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को रखती हैं। सुबह से ही रामजानकी बड़े मंदिर और माता मंदिर में वृक्ष के नीचे बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर पूजन अर्चन की और 108 परिक्रमा कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। वट सावित्री के अवसर पर महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा अर्चन कर रेशम के धागे से 108 परिक्रमा लगाती हैं और अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।

खबरें और भी हैं...