- Hindi News
- National
- मांगों को लेकर क्षेत्र के 68 पंचायतों के रोजगार सहायकों ने शुरू की हड़ताल
मांगों को लेकर क्षेत्र के 68 पंचायतों के रोजगार सहायकों ने शुरू की हड़ताल
उदयपुरा|जनपद पंचायत प्रांगण में मंगलवार से ब्लॉक की 68 पंचायतों के रोजगार सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। रोजगार सहायकों ने एक दिन पहले ही कलमबंद हड़ताल का अल्टीमेटम दे दिया था। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष रामकुमार धाकड़ ने कहा कि शासन द्वारा कई बार आश्वासन देने के बावजूद भी हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा। खुमान सिंह धाकड़ ने कहा कि जब तक शासन हमारी मांगे नहीं मान लेती कलमबंद हड़ताल जारी रखेंगे। कलमबंद हड़ताल के पहले दिन बड़ी संख्या में रोजगार सहायकों मौजूद रहे। भीषण गर्मी होने के बावजूद जनपद पंचायत प्रांगण में वह एक पेड़ के नीचे दरी पर बैठकर शासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे। रोजगार सहायकों की प्रमुख मांगों में अन्य कर्मचारियों की भांति नियमितीकरण की मांग भी शामिल है।