पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अशासकीय विद्यालयों के प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए डीएलएड कार्यशाला आयोजित

अशासकीय विद्यालयों के प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए डीएलएड कार्यशाला आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरा| उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में अशासकीय विद्यालयों के प्रशिक्षु शिक्षकों हेतु 12 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अशासकीय विद्यालय के शिक्षक जो डीएलएड कर रहे हैं उन्हें एनआईओएस नई दिल्ली द्वारा 2 वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रथम वर्ष की कार्यशाला में अपने बिषयवार प्रस्तुति देना है। इस हेतु 12 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अशासकीय विद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षक अध्यापन विषय पर प्रस्तुति चित्र, चार्ट, पेड़ पौधे और टीएलएम सामग्री के माध्यम से उनकी प्रस्तुति दे रहे हैं। इसमें शिक्षक और शिक्षिकाएं बारी.बारी से बोर्ड पर अपनी प्रस्तुति देते हैं। उसी आधार पर उन्हें अंक दिए जाते हैं। कार्यशाला में प्राचार्य राजेश कौरव, एसपी मिश्रा, प्रकाश नारायण राय, केके मेहरा, संजीव चक्रधर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...