बोरास घाट पर श्रमदानियों ने दो घंटे सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
बोरास घाट मां नर्मदा के तट पर श्रद्धालुओं ने साफ सफाई अभियान शुरू कर नर्मदा को साफ स्वच्छ रखने का संदेश दिया। नर्मदा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बोरास घाट पर नर्मदा नदी पर श्रमदान किया। इस दौरान बड़ी मात्रा में कचरा और पॉलीथिन निकालकर नर्मदा किनारे एकत्रित किया। लगभग 2 घंटे तक यह सफाई अभियान चला। जिसमें नर्मदा सेवा समिति से प्रमोद राजपूत, सुरेंद्र तोमर, राजेश लोधी, पवन लोधी, भरत छीपा, इंदर कुशवाह, भोजराज लोधी, प्रेमनारायण, शारदा शरण सेन, उप सरपंच व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।