पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक समस्या निवारण शिविर में 18 मई को फिर से सुनी जाएंगी समस्याएं

शिक्षक समस्या निवारण शिविर में 18 मई को फिर से सुनी जाएंगी समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरा| ब्लॉक के शिक्षकों, अध्यापकों व वरिष्ठ अध्यापकों की समस्याओं के निराकरण के लिए 18 तारीख को उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जानकारी देते हुए बीईओ राजेश कौरव ने बताया कि इसमें शिक्षक व्यक्तिगत अपनी समस्याएं रख सकते हैं। संघ स्तर पर समस्याओं का निराकरण नहीं होगा। केवल शिक्षक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं और उनका समस्या का निश्चित समय सीमा में निराकरण होगा। शिविर का 18 मई को सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं का पहले पंजीयन होगा। इसके बाद पोर्टल पर दर्ज कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...