उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
उदयपुरा| उत्कृष्ट विद्यालय की विज्ञान संकाय की छात्रा अपेक्षा पाराशर ने कक्षा 12 में 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट विद्यालय में विगत 3 वर्ष से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय का कक्षा बारहवीं का रिजल्ट 75 प्रतिशत और कक्षा दसवीं का रिजल्ट 74 प्रतिशत रहा। इसमें 60 छात्र 70 प्रतिशत से अधिक अंक से पास हुए।