उदयपुरा|समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी तो जमकर हो रही है, परंतु परिवहन में होने वाली देरी के कारण हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे डला है किसी भी दिन पानी बरसात के मौसम में इसके भीगने की संभावना है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी संस्था उदयपुरा द्वारा जो गेहूं की खरीदी की गई है उसकी कुल मात्रा 30609.5 क्विंटल है वैसे अभी मात्र 21080 क्विंटल गेहूं का परिवहन हुआ है । लगभग 9429.5 क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। बारिश होने की स्थिति में उसके गीला होने की आशंका बनी हुई है। इस मुद्दे को भास्कर द्वारा और उठाया गया था जब परिवहन में कुछ तेजी आई थी, परंतु कुछ समय पश्चात फिर वही स्थिति है। उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति कानीवाड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में गेहूं परिवहन मैं होने वाली देरी कल समस्या उत्पन्न कर रहा है