दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे लिपिक, मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
उदयपुरा| मप्र लिपिक कर्मचारी संघ के आव्हान पर ब्लाक के समस्त लिपिक दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इनकी संख्या लगभग 12 बताई जा रही है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे लिपिक कर्मचारियों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आरके कौरव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि लिपिकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए चतुर्थ श्रेणी का पद नाम परिवर्तन और व्यक्ति कर से छूट दी जाए। ज्ञापन में आगे कहा गया है कि रमेश चंद शर्मा समिति की 23 अनुशंसाओं को तत्काल लागू किया जाए और चतुर्थ श्रेणी का पद नाम परिवर्तित किया जाए, दो दिवसीय हड़ताल पर उन्होंने कहा कि शासन को हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। अल्प वेतन पर लिपिक काम कर रहे हैं और काम की भी काफी अधिकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में श्रवण शर्मा, मनोज चौरसिया, राम बाबू राजपूत, प्रकाश परते, सुदामा शर्मा आदि प्रमुख हैं।