प्रतीक्षालय पर जमाया अतिक्रमण यात्री बैठ रहे आसमान तले
उदयपुर| बस स्टैंड के प्रतीक्षालय पर अतिक्रमण होने के कारण यात्रियों को बाहर खुले आसमान के नीचे बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इससे यात्री परेशान रहते हैं। वर्तमान में तेज गर्मी के कारण यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है। खासकर महिलाओं को। पुरुष तो आसपास की होटलों में समय गुजार कर बस आने का इंतजार करते हैं जबकि महिलाओं को सड़क किनारे बैठकर इंतजार करना मजबूरी बना हुआ है। कैलाश चौरसिया ने बताया कि इस बस स्टैंड प्रतीक्षालय से अतिक्रमण हटाने के लिए कई दिनों से मांग की जा रही है। अब तक उसका अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।