पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पदोन्नति के बाद भी वेतन वृद्धि नहीं, ग्रीन कार्ड का लाभ न मिलने पर नाराजगी

पदोन्नति के बाद भी वेतन वृद्धि नहीं, ग्रीन कार्ड का लाभ न मिलने पर नाराजगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षकों की समस्याएं सुनने के लिए आयोजित किए गए ब्लाक स्तरीय समस्या निवारण शिविर में शिक्षकों ने कई समस्याएं गिनाईं। उत्कृष्ट विद्यालय सभागृह में आयोजित शिविर में 15 शिकायतें सामने आईं। जिनमें अधिकांश समस्याएं वेतन विसंगति, एरियर और अर्जित अवकाश को लेकर थीं।

शिविर में सहायक संचालक केएल गौड़, बीआरसी एसके उपाध्याय, प्राचार्य राजेश कौरव, हरिहर राजोरिया मौजूद थे। शिविर में शिक्षक सूर्यप्रकाश मिश्रा ने पदोन्नति के बाद भी वेतन वृद्धि नहीं किए जाने की शिकायत की तो वहीं वंदना मिश्रा ने ग्रीन कार्ड का लाभ न मिलने पर आपत्ति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त संतोष शर्मा, ओंकार सिंह राजपूत, बालमुकुंद तिनगुरिया आदि ने अर्जित अवकाश की सर्विस बुक में एंट्री नहीं होने और अर्जित अवकाश का नकदीकरण की शिकायत की। शिविर में 15 शिकायत सामने आईं। शिविर में मुरारी चौरसिया, एसपी मिश्रा, सुरेश शर्मा, रामबाबू राजपूत, श्रवण शर्मा, मुरारी मेहरा, रामकुमार राजपूत, ओंकार सिंह राजपूत, संजीव चक्रधर, श्रवण शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...