पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यात्री प्रतीक्षालय बदहाल, धूप में खड़े होकर लोग करते हैं बसों का इंतजार

यात्री प्रतीक्षालय बदहाल, धूप में खड़े होकर लोग करते हैं बसों का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैथारी| सिलवानी से उदयपुरा के बीच चंदन पिपलिया तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय न होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तिराहे पर प्रतिदिन करीब 5 हजार लोगों का आना जाना होता है। प्रतिदिन करीब 50 गांव के लोग यहां घंटों बैठकर बसों का इंतजार करते हैं, लेकिन तिराहे पर यात्रियों के बैठने की भी व्यवस्था तक नहीं है। हालांकि यहां सालों पुराना एक जर्जर यात्री प्रतीक्षालय बना हुआ है। लेकिन उसमें गंदगी का अंबार है। इसलिए यात्री चिलचिलाती धूप में घंटों तक पेड़ों के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करने मजबूर हैं। लेकिन इस ओर पंचायत का ध्यान नहीं है। तिराहे पर व्यवस्थाएं न होने के कारण रोज यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन ग्राम पंचायत सरपंच को दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों की इस समस्या से कोई सरोकार नहीं है। तिराहे पर बैठकर बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों ने ग्राम पंचायत से यहां यात्री प्रतीक्षालय व पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...