पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदर्शन... सरकार की सद्‌बुद्धि के लिए रोजगार सहायकों ने यज्ञ में आहुतियां

प्रदर्शन... सरकार की सद्‌बुद्धि के लिए रोजगार सहायकों ने यज्ञ में आहुतियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरा|ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायक चौथे दिन भी कलमबंद हड़ताल पर रहे। रोजगार सहायकों ने शासन की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। ब्लॉक की समस्त 68 पंचायतों के पंचायत सचिव ने शासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। यज्ञ में आहुतियां देकर रोजगार सहायकों ने शासन को सद्बुद्धि देने की भगवान से प्रार्थना की। जनपद पंचायत में 5 दिनों से 68 पंचायतों के रोजगार सहायक कलमबंद हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। सद्बुद्धि यज्ञ करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राम कुमार धाकड़, खुमान सिंह, जीवन शर्मा, रूपेंद्र धाकड़, सुनील रघुवंशी, अशोक रघुवंशी, विनोद कौरव, रामबाबू अहिरवार, रमन बामने, केपीआर राजपूत, गजेंद्र रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में रोजगार सहायक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि समस्त रोजगार सहायक 1 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

खबरें और भी हैं...