पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर तीसरे दिन भी जारी रही रोजगार सहायकों की हड़ताल

मांगों को लेकर तीसरे दिन भी जारी रही रोजगार सहायकों की हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे रोजगार सहायकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। तीन दिनों से जनपद पंचायत प्रांगण में रोजगार सहायक हड़ताल पर बैठे हुए हैं। संघ के अध्यक्ष रामकुमार धाकड़ ने बताया कि शासन द्वारा हमें बरसों से उपेक्षित किया जा रहा है।

शासन को हमारी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। जीवन शर्मा ने कहा कि हम अल्प वेतन पर बरसों से काम कर रहे हैं, लेकिन हमारी मांगों को नहीं सुना जा रहा। रुपेंद्र धाकड़, भूपेंद्र धाकड़, खुमान सिंह धाकड़, रामबाबू अहिरवार ने कहा कि शासन द्वारा जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जातीं तब तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण शासन की योजनाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।

हितग्राही दर-दर भटक रहे हैं। इन सब स्थितियों को भागते हुए शासन को हमारी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

खबरें और भी हैं...