दृष्टिबाधितों को आधुनिक लैब में दिया प्रशिक्षण
दृष्टिबाधितों को आधुनिक लैब में दिया प्रशिक्षण
उज्जैन | औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दृष्टिबाधितों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। वर्तमान में 20 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्रों को लैपटॉप भी प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि आईटीआई में दृष्टिबाधितों को कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) व्यवसाय में प्रशिक्षण देने के लिए 20 लाख रुपए की लागत से कम्प्यूटर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं से सुसज्जित वातानुकूलित कम्प्यूटर लैब निर्मित की गई है। आईटीआई के प्राचार्य सुनील ललावत ने बताया आईटीआई एवं सक्षम संस्था के सहयोग से आईटीआई में अन्तर्दृष्टि प्रदर्शनी के लिए कोपा व्यवसाय के शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को फोटोग्राफी का प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने शहर के प्रसिद्ध स्थानों की अन्तर्दृष्टि से फोटोग्राफी की। गत दिसंबर में की गई फोटोग्राफी के चुनिंदा फोटो की प्रदर्शनी एक सप्ताह तक आईटीआई में लगाई गई थी।
कलेक्टर को बताई हरसिद्धि में पीने के पानी की समस्या
उज्जैन | हरसिद्धि माता मंदिर में श्रद्धालुओं को पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हैं। हरसिद्धि भक्त मंडल के प्रवक्ता कमलेश तांबी ने बताया हरसिद्धि धर्मशाला से मंदिर तक 100 फीट पाइप डालने से पानी की समस्या दूर की जा सकती है। इस संबंध में मंडल ने कलेक्टर का ध्यानाकर्षण समस्या दूर करने की मांग की है।