पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मनाया काला दिवस

महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मनाया काला दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बच्चियों के साथ दुष्कर्म के विरोध में महिला कांग्रेस ने मंगलवार को काला दिवस मनाया। अध्यक्ष अंजू जाटवा की अगुवाई में सिंधी कॉलोनी चौराहे से मौन रैली निकाली, जो प्रियदर्शनी चौराहा पहुंची। इंदिरा प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रैली का समापन हुआ। इस दौरान अनंतनारायण मीणा, सीमा जाटवा, सिमरन बैरवा, वंदना सिसौदिया, तारा वानखेड़े, हर्षिता दीक्षित, शकुंतला मेहर, रेखा शाक्यवाल, ताराबाई वानखेड़े आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...