- Hindi News
- National
- बस का किराया 25 फीसदी से ज्यादा बढ़ाने की मांग, तर्क 25 दिन में डीजल हुआ 6 रुपए महंगा
बस का किराया 25 फीसदी से ज्यादा बढ़ाने की मांग, तर्क 25 दिन में डीजल हुआ 6 रुपए महंगा
उज्जैन | बस संचालक अब बसों का किराया 25 फीसदी से अधिक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। तर्क है कि किराया बोर्ड की बैठक के बाद 25 दिन में डीजल के भाव 6 रुपए लीटर तक बढ़ गए हैं। 23 मार्च को भोपाल में हुई बैठक में किराया 25 फीसदी बढ़ाने की अनुशंसा की थी। फाइल परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह के यहां पहुंचाई। अनुमोदन में बढ़ा हुआ किराया लागू होने में हो रही देरी से नाराज मप्र बस ऑनर्स एसो. आंदोलन कर रहा है। एसो. के शिव शर्मा ने बताया मंगलवार को परिवहन मंत्री व विभाग के प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव के नाम दिए मांग पत्र में किराया 25 फीसदी से अधिक बढ़ाने की मांग की। गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 20 हजार व संभाग से 4 हजार बसें संचालित होती हैं।