पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए शहर में पहली बार... शिप्रा की तर्ज पर भगवान परशुराम की महाआरती

नए शहर में पहली बार... शिप्रा की तर्ज पर भगवान परशुराम की महाआरती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात टावर पर ब्रह्मोत्सव 2018 का आयोजन कर पहली बार शिप्रा आरती की तर्ज पर भगवान परशुराम की महाआरती की। शाम 6.30 बजे वैदिक विद्वान पं. राजेश्वर शास्त्री मुसलगांवकर, महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु, सुरेंद्र चतुर्वेदी, पं. राजेश त्रिवेदी, पार्षद माया त्रिवेदी, पूर्व पार्षद गिरीश शास्त्री, हेमंत व्यास आदि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रारंभ में पं. सपन गुरु ने मंडली के साथ वेद मंत्र पाठ किया। मंच के आगे कुंज बिहारी पंड्या के नेतृत्व में बालिकाओं ने रंगोली सजाई तो ऊपर स्क्रीन पर कार्यक्रम का लाइव चल रहा था। गायक आंजनेय शर्मा ने भजन की प्रस्तुति दी। इसके पूर्व अवनि शुक्ला, कुलदीप दुबे आदि कलाकारों ने नृत्याराधना कर मंत्र मुग्ध कर दिया।

खबरें और भी हैं...