बस में चोरी करते पकड़ाया बदमाश
बस में चोरी करते पकड़ाया बदमाश
उज्जैन | नानाखेड़ा बस स्टैंड पर बस के अंदर इंदौर का रहने वाला संतोष नट यात्री का सामान चोरी करते पकड़ाया। यात्रियों और बस कंडक्टर ने पकड़कर उसे नानाखेड़ा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया बड़नगर निवासी दीपक माली का सामान बस में रखा था। संतोष ने चाेरी की नीयत से यह सामान उठाया। दीपक ने देख लिया। पूछताछ की तो वह भागने की कोशिश कर रहा था। इस पर दीपक सहित अन्य यात्रियों और बस कंडक्टर ने उसे पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके पास से 1600 रुपए नगद और मोबाइल फोन बरामद किया है।