पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवाधाम आश्रम की एंबुलेंस से टकराकर महिला की मौत

सेवाधाम आश्रम की एंबुलेंस से टकराकर महिला की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवाधाम आश्रम की एंबुलेंस ने मंगलवार शाम सदावल राेड़ पर आवाहन अखाड़े के पास तेज गति से चलते हुए पैदल जा रही मजदूर महिला और बाइक सवार को रौंद दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई। घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है। एंबुलेंस में बैठी दो अन्य युवतियों को भी चोट आई है।

जूना सोमवारिया की रहने वाली 55 वर्षीय महिला सीता पति हरिराम मजदूरी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आवाहन अखाड़ा के पास चौराहे पर अंबोदिया की तरफ से तेज गति से सेवाधाम आश्रम की तूफान एंबुलेंस आई। दूसरी तरफ से तेज गति से आ रही बाइक एंबुलेंस के सामने आ गई। बाइक सवार काे बचाने के लिए चालक शिवराज ने एंबुलेंस को मोड़ना चाहा लेकिन बाइक सवार युवक सहित महिला उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट लगने से उपचार शुरू करने से पहले ही महिला की मौत हा़े गई। बाइक सवार लक्ष्य पिता संजय तिवारी को गंभीर अवस्था में इंदौर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सेवाधाम आश्रम के सुधीर भाई गोयल ने कहा आश्रम के वाहन से टकराकर महिला की मौत होना दुखद घटना है। युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचा दिया है। गोयल ने कहा घायलों के उपचार का खर्च आश्रम द्वारा वहन किया जाएगा।

इधर पलंग पर सोए युवक को बाइक ने टक्कर मारी

इंगोरिया | ग्राम पाटियाखेड़ी में घर के बाहर पलंग लगाकर सोए सोनू पिता गंगाराम (40 साल) को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। घटना सोमवार रात 11.30 बजे की है। घायल को जिला अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया है।

खबरें और भी हैं...