पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में तीन दिन से घूम रहे युवक काे जहर तो मिल गया लेकिन भोजन नहीं मिला। जहरीले पदार्थ से उसकी मौत होने की संभावना पीएम करने वाले डॉक्टर ने बताई है। मंगलवार सुबह विनोद मिल के क्वार्टर के बाहर युवक का शव मिला। उसके पेट में भोजन नहीं था लेकिन जहरीला पदार्थ होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने शव को पीएम के बाद मरच्यूरी में रखवाया है। एक-दो दिन परिजनों की तलाश के बाद शव को दफनाया जाएगा।

पुलिस ने बताया विनोद मिल क्वार्टर के बाहर मिले मृतक की उम्र तकरीबन 35 वर्ष है। पीएम के बाद डॉक्टर को शरीर के अंदर जहरीला पदार्थ मिला है। पीएम रिपोर्ट अाने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...