महायज्ञ व भागवत के लिए भूमिपूजन व ध्वजारोहण आज
महायज्ञ व भागवत के लिए भूमिपूजन व ध्वजारोहण आज
उज्जैन | श्री अमरधाम शिवशक्ति महायज्ञ महोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में 17 मई से 24 मई तक 109 कुंडात्मक शिवशक्ति महायज्ञ व साध्वी जयप्रिया दीदी (बरसाना, उप्र) के श्रीमुख से श्रीमद््भागवत कथा होगी। समिति उपाध्यक्ष डाॅ. घनश्याम शर्मा व महामंत्री प्रदीप शर्मा के अनुसार महायज्ञ एवं कथा आयोजन के लिए बुधवार सुबह 11 बजे सांदीपनि आश्रम के सामने, हनुमान मंदिर के पास भूमिपूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। संपूर्ण आयोजन श्री सुदामा कुटी बंशी वट श्री वृंदावनधाम के महंत अमरदासजी त्यागी बापू के सान्निध्य में होगा।
आज स्वच्छ भारत पर्व मनाएंगे
उज्जैन | ग्राम स्वराज अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक मनाया जा जाएगा। बुधवार 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व मनाया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता आंदोलन चलाया जाएगा। 20 अप्रैल को उज्ज्वला पंचायत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर के कार्यों के दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।