भेराजी सम्मान समारोह आज व्यास व जोशी होंगे सम्मानित
उज्जैन | भेराजी सम्मान-2018 बुधवार शाम 7 बजे कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में होगा। 31वें समारोह में उज्जैन के संगीतज्ञ व नृत्य पुरोधा पं. श्रीधर व्यास व बड़वाह के कवि जीवन जोशी करुण को भेराजी सम्मान दिया जाएगा। मालवा लोककला एवं संस्कृति संस्थान सचिव जयेश भेराजी ने बताया अतिथि अभिनव कला परिषद भोपाल के सचिव पं. सुरेश तांतेड़, प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्थान के गुलाबसिंह यादव व संयुक्त आयुक्त उज्जैन संभाग प्रतीक सोनवलकर होंगे। अध्यक्षता डॉ. शिव चौरसिया करेंगे। लोक गायन अजय मांगोलिया व समूह लोक गायन एवं प्रतिभा संगीत कला संस्थान के कलाकार लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। जयश्री व्यास मालवी नृत्य की प्रस्तुति देंगी।
पं.श्रीधर व्यास जीवन जोशी