आज से गांवों में निःशुल्क इलाज करेगा महाकाल का चलित चिकित्सा वाहन
उज्जैन | महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निःशुल्क चलित चिकित्सा वाहन विभिन्न गांवों में पीड़ितों का उपचार करने के लिए 18 अप्रैल से 4 मई तक भ्रमण करेगा। वाहन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ग्रामों में निःशुल्क उपचार करेगा। वाहन प्रत्येक शनिवार, रविवार, सोमवार को मंदिर में चिकित्सा सुविधा के लिए उपलब्ध रहेगा। मंदिर के डॉक्टर ने बताया 18 अप्रैल को निनोरा, 19 अप्रैल को दताना, 20 अप्रैल को करोदिया, जयवंतपुर, 24 अप्रैल को उंडासा, 25 अप्रैल को चांदमुख, पालखेड़ी, 26 अप्रैल को पिंगलेश्वर जाएगा।