पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शोभायात्रा में सेन समाज ने दिया एकता का परिचय

शोभायात्रा में सेन समाज ने दिया एकता का परिचय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | सेन जयंती महोत्सव के तहत मंगलवार को शाम 5.30 बजे शेषनारायण मंदिर ढाबा रोड से शोभायात्रा निकाली गई। समाजजनों से सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होकर सामजिक एकता का परिचय दिया। यात्रा बैंड, बग्गी, हाथी, घोड़े व चलित वाहनों के साथ शुरू हुई, जो प्रमुख मार्गों से होकर होकर वापस शेषनारायण मंदिर पर समाप्त हुई, जहां महाआरती व प्रसादी का आयोजन किया। संयोजक भरत भाटी ने बताया मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरि, मध्यप्रदेश केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा थे। समाज के अशोक राठौर, बाबूलाल परमार, छोगालाल वर्मा, शंकरलाल परमार, रामेश्वर परमार, संतोष भाटी, दुर्गाशंकर देवड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...