पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुमानदेव हनुमान मंदिर पर अनूठा भंडारा, कड़ी और लाप्सी का लगाया भोग

गुमानदेव हनुमान मंदिर पर अनूठा भंडारा, कड़ी और लाप्सी का लगाया भोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपलीनाका स्थित बाबा गुमानदेव हनुमान मंदिर में वैशाख़ कृष्ण अमावस्या पर एक विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति हुई व शाम 7 बजे महाआरती के बाद भंडारा शुरू हुआ, जिसमें हज़ारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। आरती ऊर्जा मंत्री पारस जैन, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसौदिया, सांसद चिंतामणि मालवीय, अनंतनारायण मीणा, रमेश पांडा, राजेश त्रिवेदी, जानी गुरु ने की। बालकृष्ण भंसाली, प्रमोद जोशी, राम शुक्ल आदि उपस्थित थे। पुजारी चंदन गुरु ने बताया वैशाख मास में अन्न और जल दान का विशेष महत्व है, इसलिए जन कल्याण समिति ने यह आयोजन किया। भंडारे में सिर्फ़ दो व्यंजन ही थे कड़ी और लापसी, जो हनुमान जी को प्रिय है। इसलिए यह अनूठा भंडारा रहा।

खबरें और भी हैं...