पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाकाल में भाजपा नेताओं के विवाद से नाराज मंदिर कर्मचारी ने पार्टी के पद से दिया इस्तीफा

महाकाल में भाजपा नेताओं के विवाद से नाराज मंदिर कर्मचारी ने पार्टी के पद से दिया इस्तीफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाकाल मंदिर में आए दिन भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे विवादों से नाराज होकर मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारी ने अपनी ही पार्टी भाजपा में मंडल महामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। समिति में कार्यरत कर्मचारी गोपाल कुशवाह वर्तमान में भस्मारती सहायक के पद पर कार्यरत हैं तथा भाजपा से भी जुड़ा था। 15 अप्रैल की सुबह भस्म आरती में वह ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता मौसम मेहता कुछ लोगों को लेकर भस्म आरती करने आया लेकिन उनके साथ जो लोग थे, उनकी परमिशन नहीं थी। इस बात को लेकर जब कुशवाह ने रोक टोक की तो वह विवाद करने लगा। भस्म आरती में मौजूद समिति की उप प्रशासक प्रीति चौहान से भी नेता की इस बात को लेकर बहस हुई। नेता ने कर्मचारी कुशवाह व उनके साथ खड़े अन्य लोगों से विवाद किया। घटना से नाराज कुशवाह ने भाजपा के महाराज वाडा मंडल में महामंत्री पद से अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष पंकज मिश्रा को दिया है इसकी काॅपी उन्होंने मंदिर प्रबंध समिति के वाट्सएप ग्रुप पर भी डाली है। कुशवाह ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा में बताया कि मेहता ने उनके साथ व मंदिर के अधिकारी के साथ विवाद किया। उससे नाराज होकर वे पार्टी का पद छोड़ रहे हैं। इस्तीफे में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि पार्टी के कुछ नेता मंदिर में आए दिन भस्मारती की परमिशन कराने , वीआईपी दर्शन कराने सहित अन्य मामलों में हस्तक्षेप कर संगठन की छवि खराब कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...