पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप का चुनावी वार रूम शुरू, जुलाई तक विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा

आप का चुनावी वार रूम शुरू, जुलाई तक विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश संयोजक अग्रवाल ने कहा- सभी सीटों पर लड़ेंगे, कोई भी दे सकता है आवेदन

उज्जैन | आम आदमी पार्टी का संभागीय चुनावी वार रूम यहां एलपी भार्गव नगर में मंगलवार से शुरू हो गया। जोनल कार्यालय के रूप में इसका शुभारंभ करने आए प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा पार्टी मप्र में सभी 230 सीटों पर लड़ेगी। प्रत्याशियों की घोषणा जुलाई तक कर देंगे। कोई भी इच्छुक समाजसेवी, राजनीतिक, डॉक्टर, इंजीनियर पार्टी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।

इस कार्यालय से संभाग के सभी 32 विधानसभाओं की चुनावी गतिविधियां संचालित होगी। नगर संयोजक शैलेंद्र रूपावत के अनुसार विधानसभा चुनाव की तैयारी पार्टी ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में शाम को पोहा चौपाल का आयोजन भी नए कार्यालय पर किया गया, जिसमें शहर के अनेक बुद्धिजीवी, समाजसेवी शामिल हुए। उनके साथ उज्जैन के विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रदेश संयोजक अग्रवाल ने मीडिया के सामने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और अराजकता के आरोप लगाए। उनका कहना था कि भाजपा सरकार फेल हो चुकी है। जनता को अब कांग्रेस की बजाए आप में उम्मीद दिखाई दे रही है।

तीन सी के आधार पर होगा चयन: अग्रवाल ने बताया प्रत्याशियों चयन में पार्टी तीन सी का फार्मूला अपनाएगी। क्राइम, करप्शन और करेक्टर को ध्यान में रख कर ही प्रत्याशी चुना जाएगा।

खबरें और भी हैं...